+
Live: बंगाल चुनाव- दोपहर 3 बजे तक 70.42% मतदान

Live: बंगाल चुनाव- दोपहर 3 बजे तक 70.42% मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। राज्य के चार ज़िलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण के भयंकर ख़तरे के बीच यह चुनाव हो रहा है।

  • पश्चिम बंगाल चुनाव- दोपहर तीन बजे तक 70.42 प्रतिशत मतदान हुआ। 
  • बंगाल चुनाव- मतदान केंद्रों पर लगातार वोटरों का आना जारी है और दोपहर क़रीब डेढ़ बजे तक 57.30% मतदान हुआ। 
  • छठे चरण के चुनाव में 11 बजे तक 37.27 फ़ीसदी मतदान हुआ।
  • बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने उत्तर 24 परगना ज़िले के कांचरापाड़ा नगर पॉलिटेक्निक हाई स्कूल में बूथ संख्या 141 पर अपना वोट डाला।
  • छठे चरण में सुबह क़रीब साढ़े 9 बजे तक 17.19 फ़ीसदी मतदान हुआ। 
  • उत्तर दिनाजपुर के रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण मतदान शुरू होने में देरी हुई। बाद में इसे ठीक कर दिया गया।

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया। 
  • राज्य के चार ज़िलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 
  • मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।
  • यह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है। 
  • उत्तर 24 परगना में 17, नादिया व उत्तर दिनाजपुर में 9-9, पूर्ब बर्धमान ज़िले में 8 सीटों के लिए मतदान है।

  • यह चरण मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के लिए एक कड़ी परीक्षा है। 
  • ममता के सामने अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को कायम रखने की चुनौती है। 
  • यह भी सुनिश्चित करने की चुनौती है कि मतुआ वोट बैंक में कहीं बीजेपी बड़े पैमाने पर सेंधमारी नहीं कर दे। 
  • कई बड़े उम्मीदवारों- तीन मंत्री, तीन फिल्म स्टार,  मुकुल रॉय- के भाग्य का फ़ैसला इस चरण में होगा।

  • बंगाल सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण के भयंकर ख़तरे के बीच यह चुनाव हो रहा है।
  • बंगाल में पहली बार कोरोना पॉजिटिव केस 10 हज़ार से ज़्यादा आए हैं। 
  • कोरोना के चलते बाक़ी बचे चरणों के चुनाव एक साथ करने की कई दलों ने अपील की थी। 
  • चुनाव आयोग ने तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी के एक साथ चुनाव कराने के अनुरोध को ठुकरा दिया।
  • पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। इसमें से पाँच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 

×